Tuesday, October 31, 2017

सत्य धर्म मिशन - परिचय पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है।

सत्य धर्म मिशन के द्वारा प्रस्तुत कार्य का यह अंक मुख्यतया सत्य धर्म मिशन के परिचय से संबंधित है, परंतु इसमें सत्य धर्म का भी विस्तृत समावेश किया गया है। सत्य धर्म क्या है? सत्य धर्म का उद्देश्य क्या है? तथा इसके क्या लाभ हैं? इत्यादि प्रश्नों के उत्तर के अतिरिक्त, सत्य धर्म की मुख्य एवं सामान्य शिक्षाओं का भी वर्णन किया गया है।

इस अंक में मानव जीवन के उद्देश्य एवं लक्ष्य का वर्णन करने के साथ ही साथ, मानव जीवन के उद्देश्य एवं लक्ष्य की प्राप्ति के उपायों का वर्णन भी किया गया है। सत्य धर्म के मूलभूत सिद्धांतों का वर्णन संक्षिप्त रुप से करते हुए, ईश्वर के स्वरूप का भी निरूपण किया गया है। समाज की मूलभूत धार्मिक समस्याओं का समालोचनात्मक वर्णन करते हुए, इन समस्याओं के समाधान के लिए उपयुक्त परामर्श भी दिया गया है।

प्रस्तुत इस अंक में, धर्म शब्द की व्युत्पत्ति, अर्थ तथा परिभाषा का उचित समावेश भी किया गया है। इसके अतिरिक्त इस अंक में मानव जीवन में धर्म के महत्व एवं लक्षणात्मक विवेचन का संयोजन भी उपस्थित है। सत्य धर्म की मानव जीवन में उपयोगिता, मानव जीवन का लक्ष्य तथा सत्य धर्म के द्वारा मानव जीवन के लक्ष्य की प्राप्ति का वर्णन करते हुए, धर्म शास्त्रों में सुख के स्रोत साधन एवं फल का निरूपण भी किया गया है।

प्रस्तुत इस अंक में सुख का मूल सत्य धर्म ही है, इस तथ्य का स्पष्टीकरण किया गया है, और सत्य धर्म ही मानव धर्म है, इस सिद्धांत का प्रतिपादन करते हुए, प्रस्तुत अंक को संपूर्णता प्रदान की गई है।

परमहंस जिदानन्द

अक्टूबर १२, २०१७.

भारत।